मितौली: तेज आंधी के कारण अछरौला गांव में घर की दीवार गिरने से मलवे के नीचे दबकर एक भैंस व एक गाय की मौत
मितौली खीरी विकास खन्ड मितौली की अछरौला गांव में तेज आंधी के कारण छोटेलाल मौर्य नाम के ग्रामीण के घर की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से मलवे में दबकर एक भैंस व एक गाय की मृत्यु हो गई है। घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल शिवकुमार सिंह ने घटना स्थल पर जाकर मौका मुआइना किया है। नुकसान का आकलन करते हुए रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।