लखनपुर: नेशनल हाईवे 130 पर जुनाडीह राइस मिल मोड के पास ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी और 12 वर्षीय बच्ची घायल
लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर NH 130 स्थित जुनाडीह राइस मिल के पास शुक्रवार की रात ट्रेलर की चपेट मे आने से 12 वर्षीय बच्ची सहित पति पत्नी घायल हो गए। स्थानीय युवक के द्वारा मोटरसाइकिल के माध्यम से घायलों को लखनपुर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद गंभीर स्थिति में महिला आलाखों बाई पति घाशीराम उम्र 35 वर्ष को जिलाअस्पताल रेफर किया।