बीसलपुर: बीसलपुर के आधा दर्जन ग्रामों में तेंदुए ने मचाया आतंक, एक गोवंशीय पशु को बनाया निवाला
बीसलपुर क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामों में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में भारी दहशत बनी हुई है। क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुर में तेंदुए के पद चिन्ह मिले हैं। ग्राम बीरमपुर में खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने भाग कर जान बचाई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंच गई