सोहागपुर: जय स्तंभ चौक स्थित चंद्रा काम्प्लेक्स में जिला ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न, समाज के लोग रहे मौजूद
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के जय स्तंभ चौक स्थित चंद्रा काम्प्लेक्स में रविवार को लगभग 1 बजे जिला ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न हुई है,बैठक में ब्राह्मण समाज के लोगों ने चर्चा करते हुए बताया है कि आगामी 20 अप्रैल को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल रूप से शोभायात्रा जय स्तंभ चौक से निकाली जाएगी जिसकी तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई है।