ग्वालियर गिर्द: गुरु पूर्णिमा से पहले मथुरा-ग्वालियर जाने वाली ट्रेनों-बसों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
गुरुपूर्णिमा से पहले ही गोवर्धन परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब मथुरा पहुंच रहा है, जिसका असर ग्वालियर से मथुरा जाने वाली ट्रेनों और बसों में साफ दिखाई दे रहा है। ट्रेनों में इतनी भीड़ है कि यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही, जबकि रिजर्वेशन कोच भी जनरल डिब्बों जैसे नजर आ रहे हैं। कई श्रद्धालु दरवाजों पर खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं।