हमीरपुर: हमीरपुर में 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' एवं 'खेत बचाओ अभियान' के तहत किसानों को दी गई उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कृषि विभाग द्वारा संचालित 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के साथ 'खेत बचाओ अभियान' के संयुक्त आयोजन के अंतर्गत जनपद में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। अभियान के तहत 5 जून से 21 जून तक प्रतिदिन विभिन्न ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित