टीकमगढ़: नजरबाग मैदान:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नजरबाग में हुआ सामूहिक योगाभ्यास: मुख्य अतिथि के रूप में जतारा विधायक शामिल हुए
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून को प्रात 6 बजे नजरबाग प्रांगण मे सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" रखी गई थी कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जतारा विधायक हरिशंकर खटीक शामिल हुए योग के माध्यम से स्वास्थ्य, ऊर्जा ,मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने का संदेश दिया