देशभक्ति के रंग में रंगे माहौल के बीच आज गुंडरदेही में भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा नगर राष्ट्रीय ध्वज की आन-बान-शान के नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई।
भव्य तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र राय, श्री वीरेंद्र साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और आम नागरिकों ने सम्मिलित होकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
#तिरंगा_यात्रा #gunderdehi #BalodDistrict
2 views | Balod, Chhattisgarh | Aug 13, 2026