अगस्त्यमुनि के मुख्य जल स्रोत के सूखने से 17 दिनों से पेयजल संकट जारी है। अगस्त्य महोत्सव और बैसाखी मेले में भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी, जिससे लोगों को खासा नुकसान हुआ है। केदारनाथ यात्रा के इस अहम पड़ाव पर विभाग की तैयारी पर सवाल उठने लगे हैं।