डिंडौरी: टिकरी पिपरी गांव के पास मोटरसाइकिल हुई अनियंत्रित हादसे में एक युवक हुआ घायल , उपचार जारी
डिंडौरी जिले के टिकरी पिपरी गांव में मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और हादसे में एक युवक घायल हो गया घायल युवक को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 9:00 बजे टिकरी पिपरी गांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और हादसे में मोटरसाइकिल चालक युवक घायल हो गया ।