जशपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई गई
कुनकुरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी अत्याचार निवारण न्यायालय ने आरोपी वासिफ अंसारी (29) निवासी सिमडेगा, झारखंड को 10 वर्ष की सश्रम कारावास एवं 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। आरोपी वर्ष 2019 से 2024 तक पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की रिपोर्ट पर