पीलीभीत: पूरनपुर की बहू ने सास पर मारपीट और घर से निकालने का लगाया आरोप
पीलीभीत पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी बिमला देवी ने शुक्रवार दोपहर एक बजे अपनी सास भागवती द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों को गलत बताते हुए खुद को पीड़ित बताया है। बिमला देवी का कहना है कि उन्हें सरकारी आवास मिला था, जिसमें निर्माण कराकर वह रह रही थीं। आरोप है कि उनकी सास, ननद और पति ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया।