सुपौल: हल्की बारिश ने खोली सुपौल नगर परिषद की पोल, मुख्य सड़कों पर जलजमाव से जनजीवन बेहाल
Supaul, Supaul | Jul 8, 2026 सुपौल शहर में हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर सुपौल नगर परिषद की तैयारियों और दावों की पोल खोल दी है। कुछ ही देर की बारिश के बाद नगर परिषद क्षेत्र के कई प्रमुख मार्ग जलजमाव की चपेट में आ गए, जिससे आम लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सबसे अधिक परेशानी लोहिया नगर चौक से गजना चौक जाने वाली मुख्य सड़क,एवं ऑफीसर कॉलोनी जाने वाली मुख्य सड़क पर देखने को मिली, ज