भरथना: पिलखर के समीप एनएच-19 पर शराब से भरा ट्रक बिजली के पोल को तोड़ते हुए खाई में पलटा, चालक बाल-बाल बचा
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिलखर के समीप NH19 पर शराब से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पॉल को तोड़ते हुए हाईवे के किनारे खाई में पलट गया।ट्रक कानपुर से शराब को लादकर आगरा जा रहा था।घटनास्थल पर आबकारी विभाग टीम समेत इकदिल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।कानपुर से आबकारी टीम को बुलाया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है।