बीना: जबलपुर: बरगी डैम की घटना से नाराज़ कांग्रेसियों का सर्वोदय चौराहे पर प्रदर्शन, पुतला दहन
Bina, Sagar | May 6, 2026 जबलपुर में बरगी डैम पर हुई नाव दुर्घटना ने एक बार फिर प्रशासन की नाकामी को उजागर कर दिया है। कई लोगों की मौत के बाद अब सियासी तूफान खड़ा हो गया है।घटना से आक्रोशित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर को सर्वोदय चौराहे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। नारों की गूंज के साथ कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री का पुतला दहन कर अपना गुस्सा जताया।