बेगूसराय: बेगूसराय में DM के निर्देश पर चला वाहन जाँच अभियान, 63 वाहनों से 3,84,500 रुपये वसूल
डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. जहां लगभग 200 वाहनों की जांच की गयी. इनमें 63 वाहनों से 3,84,500 रुपये की वशूली की गयी. जिला परिवहन पदाधिकारी ने सोमवार की शाम 05:00 बजे बताया कि शहर के ट्रैफिक चौक, हर हर महादेव चौक, जेल गेट, सुभाष चौक, शाहपुर टोल प्लाजा पर अभियान चलाया गया.