बेगूसराय: भोज खाकर लौट रहे युवक की एग में सड़क हादसे में हुई मौत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एग में देर रात एक व्यक्ति की एक्सीडेंट में मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार की सुबह 8:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई. इस संबंध में परिजन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिला निवासी 32 वर्षीय सरोज लाल अपने बहन के यहां आया हुआ था.