बदायूं: उझानी के छतुईया रेलवे क्रॉसिंग के पास वरसाना से राधा अष्टमी मनाकर लौट रहे बाइक सवार दो श्रद्धालु पेड़ से टकराकर घायल हुए
Budaun, Budaun | Sep 20, 2026 जनपद पीलीभीत के बीसलपुर के रहने वाले 38 वर्षीय दीपक मौर्य पुत्र धनवीर मौर्य व 30 वर्षीय शिवम पुत्र देवलाल बाइक द्वारा मथुरा के वरसाना में राधा अष्टमी मनाकर अपने घर लौट रहे थे, तभी जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के छतुईया रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार दीपक मौर्य व शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए ।