गाज़ीपुर: पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी, एसपी ने दिया योग से निरोग रहने का संदेश
गाजीपुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जखनिया विधायक बेदी राम, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय सहित जिले के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।