बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने चोरी की आठ मोटरसाइकिल व 2 मोटरसाइकिलों के इंजन के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने शनिवार को अंतर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन अभियुक्तों के पास से थाना दरगाह पुलिस ने आठ चोरी की मोटरसाइकिल व दो मोटरसाइकिलों के इंजन को बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक यह शातिर मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उसके इंजन से बनाते थे जनरेटर।