मुज़फ्फरनगर: ₹100 देकर नमाज पढ़ाने के आरोप पर भड़का विवाद, हिंदू संघर्ष समिति ने एसपी देहात से सख्त कार्रवाई की मांग की
मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण के कथित मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक से मिला। संयोजक नरेंद्र पवार ने आरोप लगाया कि भोपा क्षेत्र में ₹100 देकर युवक से नमाज पढ़वाई गई। उन्होंने इसे साजिश बताते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी देहात ने जांच तेज होने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया