नौबतपुर: नौबतपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव के लिए मतदान जारी
नौबतपुर प्रखंड की 7 पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सोमवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों में वोटरों का उत्साह साफ नजर आ रहा है। प्रशासन की तैयारियों के चलते सभी बूथों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं