माकड़ोन: कनासिया स्कूल में साइकिल वितरण, बच्चों को मिली राहत*
Makdon, Ujjain | Jul 10, 2026 शुक्रवार सुबह 9:00 बजे गांव कनासिया के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ। योजना के तहत छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गईं। अब उन्हें स्कूल आने-जाने में आसानी होगी। इस मौके पर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। कनसिया मंडल अध्यक्ष व वक्ताओं ने कहा शिक्षा ही देश की प्रगति का आधार है।