महाराजगंज: बछरावां स्थित इंदिरा नहर में बहते मिले तीन अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, भेजा गया पोस्टमार्टम
15 मई शुक्रवार की सुबह 9 बजे के आसपास इंदिरा नहर मे बहते हुए 3 शव को लोगों ने देखा। क्षेत्रीय लोगों मे दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र मे फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराने के प्रयास किया। शवो की पहचान नहीं हो पाई है, पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर एएसपी ने भी निरीक्षण किया।