सहारनपुर: सांसद इमरान मसूद ने राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन मामले में जांच पर उठाए सवाल, सरकार पर साधा निशाना
सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने राम मंदिर चढ़ावे में कथित गबन के आरोपों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान के घर हुई कथित चोरी और डकैती का पता लगना चाहिए, क्योंकि यह लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है। मसूद ने कहा कि सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए और बिना एफआईआर के एसआईटी गठित किए जाने के कानूनी पहलुओं पर भी सवाल उठाए।