गोह की दो छात्राओं का बीएचयू में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
औरंगाबाद जिला के गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित केवीएम क्लासेस की दो छात्राओं का प्रतिष्ठित बीएचयू में चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।चयनित छात्राओं में पुंदौल निवासी लव शंकर दुबे की पुत्री सलोनी भारद्वाज और गोह के दुर्गा मंदिर निवासी सुरेश प्रसाद गुप्ता की पुत्री आदिति कुमारी शामिल हैं। दोनों छात्राएं बीएचयू से स्नातक की पढ़ाई करेंगी।
दोनों ने 12वीं तक की शिक्षा केवीएम क्लासेस से प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से संस्थान के शिक्षक एवं अभिभावक गौरवान्वित हैं। दोनों छात्राओं का लक्ष्य स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की सेवा करना है।छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों तथा विशेष रूप से गुरु राहुल सिंह व कुंदन सिंह को दिया। छात्राओं ने बताया कि पिछले दो वर्षों तक गुरुजनों से मिले मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन और कठिन परिश्रम का ही परिणाम है कि उन्हें बीएचयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश का अवसर मिला।इस उपलब्धि पर शिक्षक रवि कुमार, राकेश कुमार, अमरेश कुमार सहित अन्य ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
#GohNews
#AurangabadBihar
#BHUSelection
#KVMClasses
#SuccessStory
#BiharEducation
#GirlsAchievers
#UPSCGoal
#ProudMoment
#BiharStudents