अरवल: अरवल में बंगाल-असम जीत पर भाजपा का जोरदार जश्न, मिठाई और गुलाल से दी बधाई
Arwal, Arwal | May 5, 2026 पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत का उत्साह अरवल में थमने का नाम नहीं ले रहा। शहर के मोहल्लों में समर्थक जश्न मना रहे हैं। सरौती गांव में नेता दीपक शर्मा के नेतृत्व में मिठाई बांटकर बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर खुशी जताई। शर्मा ने कहा, "बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस के आतंक से तंग आ चुकी थी। भयमुक्ति के लिए भाजपा को प्रचंड जनादेश मिला है