मड़ियाहू: रानीपुर तिराहे के समीप क्षत-विक्षत युवती का शव मिलने से मची सनसनी
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर तिराहे के दक्षिण दिशा में नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में रविवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव एक काले प्लास्टिक बैग में मिला। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है