जयसिंहनगर महाविद्यालय में आयोजित आनंद उत्सव में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। आनंद उत्सव का उद्देश्य गांव से शहर तक के नागरिकों को आनंद और सकारात्मक सोच से जोड़ना है।