घटियावली रोड पर भील बस्ती के कुछ लोगों ने शराब के नशे में बाइक सवार पिता पुत्र के साथ मारपीट की. जिस प्रकार से वारदात को अंजाम दिया गया इससे किसी षड्यंत्र की बू आ रही है. सिर पर गंभीर चोट की वजह से पिता को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया जबकि उसके पुत्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. इस संबंध में कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई.