हज़ारीबाग: हजारीबाग में 50 डिसमिल बेशकीमती जमीन पर घमासान।CO और योगेंद्र साव आमने-सामने
हजारीबाग के हुरहुरु स्थित कैंटोनमेंट मौजा की 50 डिसमिल खास महल जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अवैध कब्जे की सूचना पर सदर अंचल अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक Yogendra Sao से तीखी बहस हुई। प्रशासन जांच में जुटा है, जबकि दावा वैध दस्तावेजों का है। अब नतीजे पर सबकी नजरें टिकी हैं।