प्रतापगढ़: धर्मपुर निवासी सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की स्वरूप रानी प्रयागराज में हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
प्रतापगढ़ जनपद के धरमपुर गांव निवासी प्रतिभा देवी गौतम ने बुधवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति प्रेमचंद गौतम (50) बीती 29 मार्च की देर रात गड़ौरी खुर्द गांव से घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क पार करते समय रानीगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह कई फीट दूर जा गिरे ।