श्योपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्योपुर नगर इकाई ने बुधवार शाम 05 बजे शहर श्योपुर में गुरूनानक देव की जयंती पर बाल पथ संचलन निकाला। जिसमें शहर के विद्यार्थी स्वयंसेवक बडी संख्या में शामिल होकर घोष की थाप पर कदम ताल मिलाते और शहरवासियों में देश भक्ति का जागृत करते नजर आए।