रेवाड़ी: रेवाड़ी पुलिस की अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई जारी, 2 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार
Rewari, Rewari | Nov 8, 2025 जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है। इसी मुहिम के अंतर्गत जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर रेड करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 1 देशी कट्टे, 1 देशी पिस्टल, व 1 जिन्दा रोंद बरामद।