सांगानेर: मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने पर जयपुर के शहीद स्मारक पर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा चुनाव प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज किए जाने के विरोध में जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने "लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह" के तहत धरना-प्रदर्शन किया। धरने में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।