नूरसराय: दीरि पर गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
नूरसराय थाना क्षेत्र के दीरि पर गांव से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीरि पर गांव निवासी स्वर्गीय शीतल यादव के दो पुत्र दयानंद यादव और टूटू कुमार है। इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार के दिन गोतिया के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया जिसमें आनंदी यादव जख्मी हो गए थे।