ग्वालियर गिर्द: स्कूली छात्रा के अपहरण की कोशिश, सफेद कार वाले लोगों की तलाश, सीसीटीवी में कैद हुई कार
बहोडापुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल की छात्रा के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना 8 अप्रैल की है लेकिन इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कार के मालिक की तलाश कर रही है। यह छात्रा निजी स्कूल में पढ़ती है और अपनी बस से उतरने के बाद उसे एक सफेद कार में सवार लोगों ने दो बार अपने साथ बैठाने की कोशिश की।