हाथरस: सदर कोतवाली पर नियुक्त चौकीदार को वर्दी पहनकर फोटो खींचना व गलत लोगों के साथ बैठना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जनपद हाथरस में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें सदर कोतवाली पर नियुक्त चौकीदार अभिषेक शर्मा पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों के साथ फोटो खींचता है और गलत लोगों के साथ उठता बैठता है। पुलिस द्वारा उक्त वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि अभिषेक शर्मा उपरोक्त ग्राम चौकीदार है एवं पुलिस को झूठा रूप धारण कर अपने आप को लोक सेवक पुलिस कर्मी के रूप मे बताता है।