जशपुर: जशपुर कलेक्टर ने सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए दी सख्ती, मुआवजा और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में सड़क निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक लेकर निर्माण कार्यों में तेजी लाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से मंगलवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक