चांदपुर: हीमपुर दीपा के गांव अजुपुरा जट में गुलदार ने दो लोगों पर किया हमला
बिजनौर में आज बुधवार को सुबह करीब 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा के गांव अजूपुरा जट मे गुलदार ने दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया गांव निवासी संदीप और मनीष खेत पर काम करने गए थे।घात लगायें बैठे मादा गुलदार ने हमला कर दोनों को घायल कर दिया मनीष और संदीप का शरीर बुरी तरह घायल हो गया घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है।