गुमला: कुत्ते को बचाने के चक्कर में फिसली बाइक, सड़क हादसे में दो घायल
Gumla, Gumla | Apr 8, 2026 सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु के समीप बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों में खोपा टोली निवासी विकास उरांव और सिकोई निवासी लीलावती कुमारी शामिल हैं। दोनों को पुलिस की मदद से गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर खोपाटोली से गुमला की ओर आ रहे थे।