खंडवा नगर: खंडवा कलेक्ट्रेट में बहुजन समाज का प्रदर्शन, अनिल मिश्रा पर बाबा साहेब पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एफआईआर की मांग
खंडवा कलेक्ट्रेट में बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने ग्वालियर निवासी अनिल मिश्रा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। समाज ने जिला प्रशासन से मांग की कि आरोपी पर एससी-एसटी एक्ट, आईटी एक्ट और देशद्रोह की धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए। यह जानकारी सोमवार दोपहर 2 बजे के लगभग मिली है।