खंडवा नगर: खंडवा में कफ सिरप बैन के बाद ड्रग विभाग ने मेडिकलों पर की जांच, कोई संदिग्ध दवा नहीं मिली
छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद खंडवा में भी ड्रग विभाग अलर्ट मोड में आ गया। बीते दो दिनों से शहर की कई मेडिकल दुकानों पर सघन जांच की गई। टीम ने बच्चों को दी जाने वाली सिरप और ठंड-जुकाम की दवाओं के सैंपल जांचे, मगर किसी भी दुकान पर संदिग्ध या प्रतिबंधित सिरप नहीं मिला। यह जानकारी सोमवार शाम 6 बजे के लगभग मिली है।