फतेहपुर: हुसैनगंज में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, परिजनों का हाल बेहाल, जिला अस्पताल में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भिटौरा निवासी कमलेश दिवाकर (उम्र करीब 42 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, कमलेश 4 मई की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। सुबह करीब 6 बजे मृतक के भाई को ग्राम प्रधान द्वारा सूचना दी गई कि कमलेश का शव जिला अस्पताल फतेहपुर में रखा हुआ है।