हथुआ बाजार स्थित टैक्सी स्टैंड से लेकर आईटीआई मोड़ तक सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे अचानक भीषण जाम लग गया। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि दोनों ओर से आ रही गाड़ियां और राहगीर घंटों तक फंसे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर प्रशासन द्वारा एक माह पूर्व सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों से अपील की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा