जैतपुर: महुआ बीनने गई बुजुर्ग महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
जैतपुर थाना क्षेत्र के कोटरी गांव में जंगल में महुआ की डोरी बीनने गई 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मौसम खराब होने के दौरान हुई इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू कर दी है।