कांके: रांची के कांके स्थित नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 के निर्माण कार्य की शुरुआत, ग्रामीण कर रहे विरोध
Kanke, Ranchi | Jun 4, 2026 रांची के कांके स्थित नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 के निर्माण कार्य की गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शुरुआत कर दी गई। रिम्स-2 के निर्माण कार्य का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणो का आरोप है कि अस्पताल निर्माण के लिए चयनित भूमि उनकी कृषि योग्य जमीन है, जो उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है। ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास और अस्पताल निर्माण के विरोधी नहीं हैं।