बागपत: नौरोजपुर रोड पर शराब पार्टी में गाली देने पर श्रमिक कृष्ण की हत्या, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
शनिवार की सुबह करीब नौ बजे सीओ बागपत विजय चौधरी के मुताबिक कोतवाली बागपत पुलिस की विवेचना में प्रकाश में आए आरोपित समीर उर्फ छोटू पुत्र अलीजान निवासी नौरोजपुर रोड और नूर माेहम्मद उर्फ छाेटू निवासी आयशा कालोनी बागपत को शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। समीर पैर मे गोली लगने से घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।