अमरोहा: डिडौली कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर आरोपी ने महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले ₹3 लाख
Amroha, Amroha | Mar 15, 2025 एक गांव में मजदूर का परिवार रहता है। उसकी पत्नी हाईवे स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। साथ में ही गांव मुबारकपुर शिव नगर निवासी रघुवंश भी नौकरी करता है। पांच साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। आरोप है कि महिला को प्रेमजाल में फंसाने के बाद रघुवंश ने शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए राजी कर लिया। बाद में अपने घर पर ले गया और यौन संबंध बना