अमरोहा: अमरोहा में सत्यम वाटिका से चोरी हुआ ई-रिक्शा 3 दिन बाद मिला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
Amroha, Amroha | Mar 15, 2025 आज शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काला कुआं निवासी इंद्रजीत ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इंद्रजीत ने बताया कि 5 फरवरी की रात को सत्यम वाटिका से उसका ई रिक्शा चोरी हो गया था। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन तीन दिन बाद ई रिक्शा पड़ा हुआ मिला लेकिन ई रिक्शा से बैटरी गायब थे।